Hindu

तुलसीदास जी के दोहे

तुलसीदास जी के दोहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मो सम दीन न दीन हित, तुम समान रघुवीर ।
अस विचारि रघुवंशमनि हरहु विषम भवपीर ॥१॥

भव भुजङ्ग नकुल डसत ज्ञान हरि हर लेत।
चित्रकूट एक औषधी चितवत होत सचेत ॥२॥

एक भरोसो एक बल एक आस विश्वास।
एक राम घनश्याम हित, चातक तुलसीदास ॥३॥

चित्रकूट के घाट पर, भई सन्तन की भीर ।
तुलसीदास चन्दन घिसे, तिलक करे रघुवीर ॥४॥

सुधा साधु सुरतरु सुमन सुफल सुहावनि बात ।
तुलसी सीता पति भगति सगुन सुमङ्गल सात ॥५॥

मनि मानिक मेंहगे किये सुंहगे तृन जल नाज ।
तुलसी एते जानिये, राम गरीब निवाज ॥६॥

राम नाम मनि दीप धरूं, जीह देहरी द्वार ।
तुलसी भीतर बाहेरहु जो चाहसि उजियार ॥७॥

राम नाम को अङ्क हैं सब साधन है सून ।
अङ्क गये कछु हाथ नहिं अङ्क रहे दस गून ॥८॥

नाम राम को कल्पतरु कलि कल्याण निवास ।
जो सुमिरत भया भाग तें, तुलसी तुलसीदास ॥९॥

नाम गरीब निवाज को, राज देत जन जानि ।
तुलसी मन परिहरतनहिं, धुर बिनियां की बानि ॥१०॥

कासी विधि बसि तनु तर्जे हठि तनु तजै प्रयाग ।
तुलसी जो फलसो सुलभ, राम नाम अनुराग ।।११।।

स्वस्थ सुख सपनेहु अगम परमारथ न प्रवेश ।
राम नाम सुमिरत मिटहि तुलसी कठिन कलेश ।।१२।।

राम नाम अवलम्ब बिनु परमारथ की आस ।
तुलसी बारिद बूंद गहि चाहत चढ़न अकास ॥१३॥

बिगरो जनम अनेक को सुधरै अबही आजु ।
होहि रामको नाम जपु तुलसी तजु कुसमाजु ॥१४॥

प्रीति प्रतीति सुरीति सों राम राम भजु राम ।
तुलसी तेरो है भलो आदि मध्य परिनाम ।।१५।।

बरसा रितु रघुपति भगति तुलसी सालि सुदास ।
राम नाम वर बरन जुग सावन भादव मास ॥१६॥

राम नाम कलि काल तरु सकल सुमङ्गल कन्द ।
सुमरत करतल सिद्धि सब पग-पग परमानन्द ।।१७।।

सकल कामना हीन जे राम भगति रसलीन ।
नाम सुप्रेम पियूष हद तिन्हहुँ किये मन मीन ।।१८।।

अस प्रभु दीनन बन्धु हरि कारण रहित दयाल ।
तुलसीदास सठ तेहि भजु छांडि कपट जंजाल ॥१९॥

श्री रघुवीर प्रताप से सिंधु तरे पाखान ।
ते मतिमंद जे राम तजि भजहि जाइ प्रभु आन ॥२०॥

तब लगि कुसल न जीव कँह सपनेहु मन विश्राम ।
जबलगि भजतन राम कहूँ शोक धाम तजि काम ॥२१॥

तुलसी ममता राम सों, समता सब संसार ।
राग न रोस न दोष दुख दास भये भव पार ॥२२॥

केवट निसिचर विहंग मृग किये साधु सनमानि ।
तुलसी रघुवर की कृपा, सकल सुमङ्गल खानि ।।२३।।

हौ हु कहावत सब कहत राम सहत उपहास ।
साहिब सीतानाथ को सेवक तुलसीदास ॥२४॥

कवि गंग के छंद सवैये कवित सुनने के लिए यहाँ (क्लिक करें)
मुझे उम्मीद है कि दोस्तों वृद्ध प्राचीन गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा यह दोहे आपको अवश्य पसंद आए होंगे और भी कवियों के दोहे छंद सवैये आदि पढ़ने के लिए नीचे दिए समरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। धन्यवाद!

तुलसीदास जी के दोहे

कवि गंग के दोहे गिरधर कविराय की कुंडलियां रसखान के सवैया उलट वाणी छंद गोकुल गांव को पेन्डो ही न्यारौ ब्रह्मा विष्णु महेश की उत्पत्ति कैसे हुई राजा निर्मोही की कथा गज और ग्राह की कथा चौबीस सिद्धिया वर्णन सच्चे संत के क्या लक्षण है? धर्म क्या है? शराब छुड़ाने का रामबाण उपाय बलात्कार रोकने के कुछ उपाय आत्मबोध जीव ईश्वर निरूपण शंकराचार्य जी का जीवन परिचय सती अनुसूया की कथा अत्रि ऋषि की कथा भक्त प्रहलाद की कथा यमराज की कथा सनकादि ऋषियों की कथा देवर्षि नारद की कथा वशिष्ठ ऋषि की कथा भृगु ऋषि की कथा महर्षि ऋभु की कथा गोस्वामी समाज का इतिहास कपिल मुनि की कथाा कश्यप ऋषि की कथा आत्महत्या दुखों का निवारण नहीं आध्यात्मिक ज्ञान प्रश्नोत्तरी
राजिया रा सौरठा
रहीम के दोहे

bhaktigyans

My name is Sonu Patel i am from india i like write on spritual topic

10 thoughts on “तुलसीदास जी के दोहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page