Hindu

Makar Sankranti 2021 Vishesh Jankari

Makar Sankranti 2021

makar sankranti 2021
Makar Sankranti 2021

नमस्कार दोस्तों आइए जानते है मकर संक्रान्ति 2021 के बारे में अभी सूर्य देव धनु राशि में शास्त्रों के अनुसार इस समय सूर्य देव दक्षियानन विचरण कर रहे हैं 14 तारीख से सूर्य के राशि परिवर्तन मकर राशि में प्रवेश करेगें इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है. सूर्य जब उत्तरायण में प्रवेश करता है, तो इस राशि परिवर्तन को मकर संक्रांति कहा जाता है। Makar Sankranti 2021

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मकर संक्रांति कब है?
हर वर्ष की भांति पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. 12 राशियों में से सूर्य देव 6 राशियों तक दक्षिण मार्गी और 6 राशियों तक उतरार्द में रहते हैं शास्त्र मतानुसार जब सूर्य दक्षणायन रहता है तो नरक के दरवाजे खुले हुए रहते हैं और उत्रयान होते ही स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं इसलिए मकर राशि में इस दिन प्रवेश सूर्य देव की उपासना की जाती है.इस दिन की एक और विशेषता यह भी है कि उस दिन रात और दिन समान होते हैं। Makar Sankranti 2021

मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति पौष मास का प्रमुख पर्व है. इस दिन माघ मास का आरंभ होता है. इस वर्ष मकर संक्रांति पर पूजा पाठ, स्नान और दान धर्म के लिए इस पर्व पर मकर संक्रान्ति का पुण्य काल भी आठ घंटे तक रहेगा सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक पुण्य वेला रहेंगी।

मकर राशि में 5 ग्रहों का संयोग
इस बार मकर संक्रांति पर मकर राशि में कई महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ संसरन करेंगे. इस दिन सूर्य, शनि, गुरु, बुध और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. जो कि एक शुभ योग का निर्माण करते हैं। इसीलिए इस दिन किया गया दान धर्म पुजा पाठ मंत्र जप और स्नान जीवन में बहुत ही पुण्य फल प्रदान करता है और सुख समृद्धि लाता है।

पूजा विधि
इस दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए, यदि पवित्र नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर में जिस जल से स्नान करें उसमें सद्गुरु देव जी के शरनामृत की कुछ बूंदें मिला लें. स्नान के बाद पूजा आरंभ करें. सूर्य देव समेत सभी नव ग्रहों की पूजा करें. इसके बाद जरूरतमंदों को दान दें. इस पर्व पर खिचड़ी का सेवन करना भी उत्तम माना गया है इसलिए इस पर्व को खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है. खिचड़ी का दान भी किया जाता है इस पर्व पर तिल के लड्डू खाने की भी परंपरा है और सकरकंद का हलवा भी बनाते हैं कहीं कहीं पर हर राज्य में अपने अपने रीति रिवाज से बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। Makar Sankranti 2021

इन बातों का रखें ध्यान 
मकर संक्रांति पर मन में अच्छे विचार रखने चाहिए क्योंकि शुभ पर्व पर जो कुछ भी हम करते हैं उसका प्रतिफल दुगुना होता है इसलिए दान पुण्य के कार्यों में रूचि लेनी चाहिए. इस दिन किया गया दान कई गुणा लाभ प्रदान करता है. मकर संक्रांति पर अपने गुरुजनों व बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, पिता का आर्शीवाद लेना चाहिए. ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. इस दिन पतंग भी उड़ाने की कहीं कहीं परंपरा है।
मकर सक्रांति पर मेरी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर इसमें किसी बात की कुछ भी त्रुटि रही हो तो आप कमेन्ट बॉक्स में अपना सुझाव जरूर करें। धन्यवाद Makar Sankranti 2021

अगर आप कवि गंग या गिरधर कवीराय की कुंडलियां पढ़ना चाहते है तो क्लिक करें। makar sankranti 2021 पूर्ण ब्रह्म की जानकारी के लिए

bhaktigyans

My name is Sonu Patel i am from india i like write on spritual topic

One thought on “Makar Sankranti 2021 Vishesh Jankari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page