Hindu

समुद्र और पक्षी के अंडे की कहानी

समुद्र और पक्षी के अंडे की कहानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टीटीबा नामक पक्षियों का एक जोड़ा समुद्र के किनारे रहता था। मादा पक्षी ने नर पक्षी से बोला, “हम कहीं सुरक्षित स्थान पर घोंसला बनाते हैं जहां अण्डे सुरक्षित रह सकें।’ मादा पक्षी को समुद्र की लहरों का डर था। समुद्र और पक्षी के अंडे की कहानी

नर पक्षी बोला, “समुद्र की क्या बिसात की वह हमारे अण्डों को बहाकर ले जाए।” उसकी यह बात समुद्र ने भी सुनी। उसके अहंकार को ठेस लगी और उसने अपनी लहरें तेज कर दीं। लहरों ने उन पक्षियों के घोंसले को नष्ट कर दिया और उसमें रखे अण्डों को भी बहा लाया। जब टीटीबा पक्षी वापिस आए तब अपने अण्डों को वहां नहीं पाया। समुद्र और पक्षी के अंडे की कहानी

मादा पक्षी रोते हुए बोली, “मैंने कहा था समुद्र हमारे अण्डों को बहाकर ले जाएगा।”नर पक्षी ने समुद्र को धमकी दी और उसे अण्डों को लौटाने के लिए कहा। इस पर समुद्र बोला, “तुम इतने छोटे से जीव हो! तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगे?” समुद्र और पक्षी के अंडे की कहानी

मादा पक्षी ने नर पक्षी को अपने मित्रों की मदद लेने को कहा। उनके मित्रों ने उन्हें पक्षियों के राजा गरूड़ के पास जाने को कहा। गरूड़ ने जब उसकी व्यथा सुनी तो वह भगवान विष्णु के पास गए और उनसे समुद्र की शिकायत की। भगवान विष्णु समुद्र तट पर आए, उन्होंने समुद्र को सुखाने की चेतावनी दी। समुद्र ने उनसे डरकर पक्षी के जोड़े को उनके अण्डे वापिस कर दिए । समुद्र और पक्षी के अंडे की कहानी

नैतिक शिक्षा :-

हमें किसी को भी छोटा या दुर्बल नहीं समझना चाहिए। 

प्रिय मित्रों मुझे उम्मीद है कि यह पंचतन्त्र की कहानी आपको पसंद आई होगी अगर यह कहानी आपको पसंद आई है तो कृपया लाइक करें कमेंट करें एवं अपने प्रिय मित्रों में शेयर जरूर करें साथ ही साथ आप अगर पंचतंत्र की और भी कोई कहानियां पढ़ने की इच्छुक है तो कृपया नीचे दिए गए समरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। धन्यवाद!🙏🏻

पंचतन्त्र की कहानियाँ

1. पंचतन्त्र की रचना कैसे हुई 2. नटखट बंदर 3. सियार और ढोल 4. मूर्ख साधु 5. भेड़िया और दो भेड़ 6. कौवे और सांप 7. चालाक खरगोश। 8. नीला सियार 9. भोला ऊंट 10. शेर और बढ़ई 11. चूहा और साधु 12. लालची सियार 13. मूर्ख बंदर 14. शिक्षा का महत्त्व 15. मूर्ख दोस्त•• 16. दो सिर वाली चिड़िया • • 17. सौदा • • 18. दुर्भाग्यशाली बुनकर 19. बैल और लालची सियार • • 20. कबूतर और बहेलिया • • 21. शेर और बैल • 22. बगुला और केकड़ा•• 23. लापरवाह कछुआ. 24. तीन मछलियां.. 25. लोमड़ी और बूढ़ा शेर•• 26. ईर्ष्यालु गधा • • 27. भेड़िया और कुत्ता•• 28. जूं और खटमल • 29. गौरैया और हाथी की लड़ाई • • 30. धूर्त सियार • • 31. शाही नौकर और व्यापारी • • 32. चूहा और तराजू•• 33. भेड़िया और सारस 34. सारस और लोमड़ी • • 35. कछुआ और खरगोश•• 36. चींटी और कबूतर • • 37. अकृतज्ञ मनुष्य.. 38. हंस और उल्लू • • 39. समझदार हंस•• 40. शेर और भेड़ • • 41. धर्मबुद्धि और पापबुद्धि.. 42. चिडिया और बंदर•• 43. इन्द्रदेव का तोता •• 44. मूर्ख सारस •• 45. चोर का बलिदान •• 46. चार दोस्त और शिकारी • • 47. समुद्र और पक्षी के अंडे • 48. चरवाहा और भेड़िया 49. दो यात्री और भालू • • 50. शेर का हिस्सा •• ●● 51. लालच बुरी बला • 52. खट्टे अंगूर•• 53. संगीतकार गधा 54. राक्षस और ब्राह्मण •• 55. ऊंट की घंटी•• 56. बाघ और यात्री •• 57. सियार ने हाथी को कैसे खाया • 58. मूर्ख गधा और शेर • • 59. बकरी और लोमड़ी•• 60. बत्तख और सोने के अंडे • • 61. ब्राह्मण और नाग • 62. अहंकारी हंस •• 63. त्याग .. 64. बूढ़ा आदमी और उसकी पत्नी 65. चुहिया की शादी•• 66. ब्राह्मण, चोर और राक्षस • • 67. ब्राह्मण का सपना•• 68. •• राजा और कुम्हार 69  नन्हा सियार• 70. चोर और बहरूपी राक्षस•• 71. पक्षियों का राजा•• 72. हाथी और खरगोश•• 73. धूर्त बिल्ला•• 74. नाग और चींटी•• 75. चूहा और हाथी • • 76. पंडित की बकरी•• 77. सोने की बीट देने वाला पक्षी • • 78. बोलने वाली गुफा •• 79. मूर्ख मेंढक•• 80. दो सांप•• 81. कौवों और उल्लुओं का युद्ध • • 82. बंदर और मगरमच्छ•• 83. शेर की खाल • 84. कुत्ते की शहर यात्रा •• 85. वफादार नेवला.. 86. मूर्ख नाई•• 87. शेर और चार बैल • • 88. अंधा गिद्ध और बिल्ली • • 89. बैल और बकरी•• 90. लालची कुत्ता•• 91. मूर्ख मेंढक और सांप • • 92. चार ब्राह्मण●● 93.राजा के बंदर • • 94. सियार और हाथी.. 95. कुत्ता और गधा •• 96. शेर बिल्ली और चूहा • • 97. बंदर और घंटी.. 98. लोमड़ी और कौवा • • 9 9. बंदर और बिल्लियां.. 100. प्यासा कौआ • • 101. शेर और चूहा • •

bhaktigyans

My name is Sonu Patel i am from india i like write on spritual topic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page