Hindu

मूर्ख मेंढक की कहानी

मूर्ख मेंढक की कहानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेंढकों का राजा अपने झुंड के साथ एक कुंए में रहता था। वह अपने रिश्तेदारों को नापसंद करता था। उनसे परेशान होकर एक दिन उसने कुंआ छोड़ने का फैसला किया। जब वह कुंए से बाहर निकल रहा था उसे एक नाग दिखा । वह नाग एक बांबी से बाहर आ रहा था। मेंढक उसके पास गया और बोला, “मैं मेंढकों का राजा हूं और मैं चाहता हूं कि हम दोस्त बन जाएं।” मूर्ख मेंढक की कहानी

नाग बोला, “हम दोस्त नहीं बन सकते क्योंकि मैं मेंढकों का शिकार करता हूं। ‘ इस पर मेंढक बोला, “मेरी दोस्ती स्वीकार कर लो। फिर तुम्हें रोज एक मेंढक खाने को मिलेगा।” मूर्ख मेंढक की कहानी

थोड़ा विचार करने के बाद नाग मेंढक की बात मान गया। उसने अपने नए दोस्त मेंढक से पूछा, “तुम कुंए से बाहर कैसे आए ? “

मेंढक ने नाग को कुंए के अंदर जाने का एक गुप्त मार्ग दिखाया। उसके बाद उसने नाग को बोला, “तुम सिर्फ मेरे उन रिश्तेदारों को खाना जिन्हें मैं नापसंद करता हूं। मेरे दोस्तों को मत खाना। ” मूर्ख मेंढक की कहानी

नाग रोज एक-एक कर के मेंढक राजा के रिश्तेदारों को खा गया। फिर उसने मेंढक के मना करने के बावजूद उसके दोस्तों को खाना शुरू कर दिया। के

अंत में एक समय ऐसा आया जब मेंढक राजा के अलावा कोई नहीं बचा था। नाग ने उससे कहा, “मुझे कहीं से भी मेंढक दो वरना मैं तुम्हें खा जाऊंगा । ” मूर्ख मेंढक की कहानी

नाग से डरकर मेंढक अपनी जान बचाकर भागा। उसने कुंए से बाहर आने का रास्ता बंद कर दिया। अपने रहने के लिए तो उसने दूसरा स्थान खोज लिया। परंतु अब वह बिल्कुल अकेला था। उधर भोजन न मिलने से नाग की कुंए के अन्दर मौत हो गयी। मूर्ख मेंढक की कहानी

नैतिक शिक्षा :-

अपने दुश्मनों से कभी मदद नहीं लेनी चाहिए। 

प्रिय मित्रों मुझे उम्मीद है कि यह पंचतन्त्र की कहानी आपको पसंद आई होगी अगर यह कहानी आपको पसंद आई है तो कृपया लाइक करें कमेंट करें एवं अपने प्रिय मित्रों में शेयर जरूर करें साथ ही साथ आप अगर पंचतंत्र की और भी कोई कहानियां पढ़ने की इच्छुक है तो कृपया नीचे दिए गए समरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। धन्यवाद!🙏🏻

पंचतन्त्र की कहानियाँ

1. पंचतन्त्र की रचना कैसे हुई 2. नटखट बंदर 3. सियार और ढोल 4. मूर्ख साधु 5. भेड़िया और दो भेड़ 6. कौवे और सांप 7. चालाक खरगोश। 8. नीला सियार 9. भोला ऊंट 10. शेर और बढ़ई 11. चूहा और साधु 12. लालची सियार 13. मूर्ख बंदर 14. शिक्षा का महत्त्व 15. मूर्ख दोस्त•• 16. दो सिर वाली चिड़िया • • 17. सौदा • • 18. दुर्भाग्यशाली बुनकर 19. बैल और लालची सियार • • 20. कबूतर और बहेलिया • • 21. शेर और बैल • 22. बगुला और केकड़ा•• 23. लापरवाह कछुआ. 24. तीन मछलियां.. 25. लोमड़ी और बूढ़ा शेर•• 26. ईर्ष्यालु गधा • • 27. भेड़िया और कुत्ता•• 28. जूं और खटमल • 29. गौरैया और हाथी की लड़ाई • • 30. धूर्त सियार • • 31. शाही नौकर और व्यापारी • • 32. चूहा और तराजू•• 33. भेड़िया और सारस 34. सारस और लोमड़ी • • 35. कछुआ और खरगोश•• 36. चींटी और कबूतर • • 37. अकृतज्ञ मनुष्य.. 38. हंस और उल्लू • • 39. समझदार हंस•• 40. शेर और भेड़ • • 41. धर्मबुद्धि और पापबुद्धि.. 42. चिडिया और बंदर•• 43. इन्द्रदेव का तोता •• 44. मूर्ख सारस •• 45. चोर का बलिदान •• 46. चार दोस्त और शिकारी • • 47. समुद्र और पक्षी के अंडे • 48. चरवाहा और भेड़िया 49. दो यात्री और भालू • • 50. शेर का हिस्सा •• ●● 51. लालच बुरी बला • 52. खट्टे अंगूर•• 53. संगीतकार गधा 54. राक्षस और ब्राह्मण •• 55. ऊंट की घंटी•• 56. बाघ और यात्री •• 57. सियार ने हाथी को कैसे खाया • 58. मूर्ख गधा और शेर • • 59. बकरी और लोमड़ी•• 60. बत्तख और सोने के अंडे • • 61. ब्राह्मण और नाग • 62. अहंकारी हंस •• 63. त्याग .. 64. बूढ़ा आदमी और उसकी पत्नी 65. चुहिया की शादी•• 66. ब्राह्मण, चोर और राक्षस • • 67. ब्राह्मण का सपना•• 68. •• राजा और कुम्हार 69  नन्हा सियार• 70. चोर और बहरूपी राक्षस•• 71. पक्षियों का राजा•• 72. हाथी और खरगोश•• 73. धूर्त बिल्ला•• 74. नाग और चींटी•• 75. चूहा और हाथी • • 76. पंडित की बकरी•• 77. सोने की बीट देने वाला पक्षी • • 78. बोलने वाली गुफा •• 79. मूर्ख मेंढक•• 80. दो सांप•• 81. कौवों और उल्लुओं का युद्ध • • 82. बंदर और मगरमच्छ•• 83. शेर की खाल • 84. कुत्ते की शहर यात्रा •• 85. वफादार नेवला.. 86. मूर्ख नाई•• 87. शेर और चार बैल • • 88. अंधा गिद्ध और बिल्ली • • 89. बैल और बकरी•• 90. लालची कुत्ता•• 91. मूर्ख मेंढक और सांप • • 92. चार ब्राह्मण●● 93.राजा के बंदर • • 94. सियार और हाथी.. 95. कुत्ता और गधा •• 96. शेर बिल्ली और चूहा • • 97. बंदर और घंटी.. 98. लोमड़ी और कौवा • • 9 9. बंदर और बिल्लियां.. 100. प्यासा कौआ • • 101. शेर और चूहा • •

bhaktigyans

My name is Sonu Patel i am from india i like write on spritual topic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page