Hindu

चुहिया की शादी कहानी

चुहिया की शादी कहानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गंगा नदी के किनारे एक साधु रहता था। उसके पास कई दिव्य शक्तियां थीं। पर उसकी कोई संतान नहीं थी।

एक सुबह वह पूजा कर रहा था। तभी एक चील ने उसके हाथों में चुहिया गिरा दी। चुहिया बहुत डरी हुई थी। साधु ने अपनी जादुई ताकत से उसे एक लड़की बना दिया। साधु और उसकी पत्नी उस बच्ची को अपनी संतान की तरह पालने लगे। जब लड़की बड़ी हुई तो साधु को उसकी शादी की चिंता हुई। चुहिया की शादी कहानी

साधु अपनी बेटी के लिए एक ताकतवर पति चाहता था । साधु ने सूर्य देव से अपनी बेटी से शादी करने की प्रार्थना की। जब सूर्य देव आए तो साधु की बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। उसने अपने पिता से कहा, “सूर्य देव में बहुत ऊर्जा है। मैं उनसे विवाह नहीं करूंगी।” चुहिया की शादी कहानी

सूर्य देव ने बोला, “बादलों के राजा मुझसे ज्यादा ताकतवर हैं। वे मुझे भी ढक देते हैं।

साधु ने बादलों के राजा को बुलाया। साधु की बेटी बोली, “बादल बहुत घने होते हैं और मुझे उनसे डर लगता है। पिता जी मैं बादल से शादी नहीं करूंगी। बादल ने कहा, “पवन देव मुझसे ज्यादा ताकतवर हैं, वे मुझे उड़ा देते हैं। चुहिया की शादी कहानी “

जब साधु ने पवन देव को बुलाया तो उसकी बेटी बोली, “ पिता जी ये बहुत तेज चलते हैं, मैं इनसे शादी नहीं करूंगी । “

पवन देव बोले, “पहाड़ मेरी गति को रोक देते हैं, वे मुझसे भी ज्यादा ताकतवर हैं। आपकी पुत्री के लिए वे श्रेष्ठ वर होंगे।

साधु अपनी बेटी के साथ पहाड़ के पास गया । उसे देखकर साधु की बेटी बोली, “यह तो बहुत विशाल हैं और कड़े भी। मैं इनसे विवाह नहीं कर सकती । ” चुहिया की शादी कहानी

साधु हताश हो गया और बोला, “पहाड़ों के देवता, क्या आपसे ताकतवर भी कोई है?”

उन्होंने जवाब दिया, “मैं विशाल हूं, मुझे कोई नहीं हिला सकता। परन्तु चूहा मेरे भीतर भी बिल बना लेता है। “

साधु ने फिर चूहों के राजा को बुलाया। साधु की पुत्री को वह पसंद आ गया और वह बोली, “पिता श्री, मुझे यह पसंद है। मैं इनसे ही विवाह करूंगी। चुहिया की शादी कहानी

यह सुनकर साधु ने अपनी बेटी को वापिस चुहिया बना दिया। दोनों की शादी हो गई और साधु ने अपनी बेटी को आशीर्वाद देकर विदा किया। दोनों पहाड़ पर घर बनाकर रहने लगते हैं। चुहिया की शादी कहानी

नैतिक शिक्षा :-

आप किसी की प्रकृति को नहीं बदल सकते। 

प्रिय मित्रों मुझे उम्मीद है कि यह पंचतन्त्र की कहानी आपको पसंद आई होगी अगर यह कहानी आपको पसंद आई है तो कृपया लाइक करें कमेंट करें एवं अपने प्रिय मित्रों में शेयर जरूर करें साथ ही साथ आप अगर पंचतंत्र की और भी कोई कहानियां पढ़ने की इच्छुक है तो कृपया नीचे दिए गए समरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। धन्यवाद!🙏🏻

पंचतन्त्र की कहानियाँ

1. पंचतन्त्र की रचना कैसे हुई 2. नटखट बंदर 3. सियार और ढोल 4. मूर्ख साधु 5. भेड़िया और दो भेड़ 6. कौवे और सांप 7. चालाक खरगोश। 8. नीला सियार 9. भोला ऊंट 10. शेर और बढ़ई 11. चूहा और साधु 12. लालची सियार 13. मूर्ख बंदर 14. शिक्षा का महत्त्व 15. मूर्ख दोस्त•• 16. दो सिर वाली चिड़िया • • 17. सौदा • • 18. दुर्भाग्यशाली बुनकर 19. बैल और लालची सियार • • 20. कबूतर और बहेलिया • • 21. शेर और बैल • 22. बगुला और केकड़ा•• 23. लापरवाह कछुआ. 24. तीन मछलियां.. 25. लोमड़ी और बूढ़ा शेर•• 26. ईर्ष्यालु गधा • • 27. भेड़िया और कुत्ता•• 28. जूं और खटमल • 29. गौरैया और हाथी की लड़ाई • • 30. धूर्त सियार • • 31. शाही नौकर और व्यापारी • • 32. चूहा और तराजू•• 33. भेड़िया और सारस 34. सारस और लोमड़ी • • 35. कछुआ और खरगोश•• 36. चींटी और कबूतर • • 37. अकृतज्ञ मनुष्य.. 38. हंस और उल्लू • • 39. समझदार हंस•• 40. शेर और भेड़ • • 41. धर्मबुद्धि और पापबुद्धि.. 42. चिडिया और बंदर•• 43. इन्द्रदेव का तोता •• 44. मूर्ख सारस •• 45. चोर का बलिदान •• 46. चार दोस्त और शिकारी • • 47. समुद्र और पक्षी के अंडे • 48. चरवाहा और भेड़िया 49. दो यात्री और भालू • • 50. शेर का हिस्सा •• ●● 51. लालच बुरी बला • 52. खट्टे अंगूर•• 53. संगीतकार गधा 54. राक्षस और ब्राह्मण •• 55. ऊंट की घंटी•• 56. बाघ और यात्री •• 57. सियार ने हाथी को कैसे खाया • 58. मूर्ख गधा और शेर • • 59. बकरी और लोमड़ी•• 60. बत्तख और सोने के अंडे • • 61. ब्राह्मण और नाग • 62. अहंकारी हंस •• 63. त्याग .. 64. बूढ़ा आदमी और उसकी पत्नी 65. चुहिया की शादी•• 66. ब्राह्मण, चोर और राक्षस • • 67. ब्राह्मण का सपना•• 68. •• राजा और कुम्हार 69  नन्हा सियार• 70. चोर और बहरूपी राक्षस•• 71. पक्षियों का राजा•• 72. हाथी और खरगोश•• 73. धूर्त बिल्ला•• 74. नाग और चींटी•• 75. चूहा और हाथी • • 76. पंडित की बकरी•• 77. सोने की बीट देने वाला पक्षी • • 78. बोलने वाली गुफा •• 79. मूर्ख मेंढक•• 80. दो सांप•• 81. कौवों और उल्लुओं का युद्ध • • 82. बंदर और मगरमच्छ•• 83. शेर की खाल • 84. कुत्ते की शहर यात्रा •• 85. वफादार नेवला.. 86. मूर्ख नाई•• 87. शेर और चार बैल • • 88. अंधा गिद्ध और बिल्ली • • 89. बैल और बकरी•• 90. लालची कुत्ता•• 91. मूर्ख मेंढक और सांप • • 92. चार ब्राह्मण●● 93.राजा के बंदर • • 94. सियार और हाथी.. 95. कुत्ता और गधा •• 96. शेर बिल्ली और चूहा • • 97. बंदर और घंटी.. 98. लोमड़ी और कौवा • • 9 9. बंदर और बिल्लियां.. 100. प्यासा कौआ • • 101. शेर और चूहा • •

bhaktigyans

My name is Sonu Patel i am from india i like write on spritual topic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page