Hindu

कौवों और उल्लुओं का युद्ध की कहानी

कौवों और उल्लुओं का युद्ध की कहानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जंगल में एक विशाल बरगद के पेड़ पर कौवों का एक झुंड रहा करता था। पेड़ के पास ही एक गुफा थी जहां उल्लुओं ने अपना घर बना लिया था। कौवों और उल्लुओं में लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी। रात के अंधेरे में कौवे उल्लुओं को देख नहीं पाते थे। इसका फायदा उठाते हुए, उल्लू कौवों का शिकार करते थे । कौवों और उल्लुओं का युद्ध की कहानी

कौवों के राजा ने अपने मंत्रियों से इस समस्या के बारे में चर्चा की। उनमें से कुछ ने राजा को अपने दुश्मन से डट कर मुकाबला करने की सलाह दी। कुछ ने बरगद का पेड़ छोड़, किसी नई जगह पर बस जाने की बात राजा के सामने रखी तो कुछ ने उल्लुओं के साथ समझौता करना ही एकमात्र उपाय बताया। कौवों और उल्लुओं का युद्ध की कहानी

इन सभी बातों ने राजा को भ्रमित कर दिया। तब राजा अपने सबसे पुराने मंत्री के पास विचार-विमर्श करने पहुंचे। मंत्री ने राजा से कहा, “राजन, हम उल्लुओं जैसे शक्तिशाली दुश्मन से नहीं लड़ सकते, और न ही हम उनसे शांति की उम्मीद कर सकते हैं। यदि हमें उनसे जीतना है तो हमें उनकी कोई कमजोरी ढूंढ कर उन्हें हराना होगा। यदि हमें सुरक्षित रहना है तो उन्हें हराना ही होगा। कौवों और उल्लुओं का युद्ध की कहानी

वृद्ध मंत्री ने राजा को अपनी योजना के बारे में बताया, “मुझे पूरा विश्वास है कि उल्लुओं ने हम पर नज़र रखने के लिए जासूस छोड़े होंगे। आपको मुझ पर सभी के सामने हमला करना होगा। उसके बाद आप बाकी कौवों के साथ पहाड़ों पर आश्रय ले लें। वहां आप सभी सुरक्षित रहेंगे और वहां रह कर तब तक प्रतीक्षा करें जब तक यहां वापस आ कर उल्लुओं को हराना संभव न हो जाए। इस बीच मैं उल्लुओं से दोस्ती कर लूंगा। उनका विश्वास जीत कर उनके बीच रहूंगा और उनकी कमजोरी ढूंढ लूंगा।’ कौवों और उल्लुओं का युद्ध की कहानी

राजा ने वृद्ध मंत्री की योजना से सहमति जताई। राजा ने अपने कुछ मंत्रियों के साथ वृद्ध मंत्री पर हमला कर, उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर कौवों का झुंड, पहाड़ों पर चला गया। जासूस उल्लुओं ने इस घटनाक्रम के बारे में उल्लुओं के राजा को जानकारी दी। उल्लुओं का राजा, बूढ़े कौवे को देखने आया।

बूढ़े कौवे ने उल्लुओं के राजा से कहा, “कौवों के जिस राजा ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है, मैंने उसे बर्बाद करने की शपथ ली है। अगर आप मुझे आश्रय दें, तो मैं स्वस्थ होने के बाद आपको उनके निवास पर ले जाऊंगा।’

उल्लुओं ने बूढ़े कौवे की बात पर विश्वास करके उसे अपने पास आश्रय दे दिया। बूढ़े कौवे ने उल्लुओं के राजा की चापलूसी कर उनका विश्वास जीत लिया। फिर उसने घोषणा की, ‘महाराज, मैं आपकी उदारता के लिए आपका आभारी हूं। मैं दिन के समय गुफा के प्रवेश द्वार पर पहरेदारी करूंगा।” कौवों और उल्लुओं का युद्ध की कहानी

उल्लुओं का राजा इस बात के लिए मान गया । वृद्ध कौवा गुफा के प्रवेश द्वार पर पहरा देने लगा। एक दिन, जब सभी उल्लु गुफा के भीतर सो रहे थे, वृद्ध कौवे ने ढेर सारे सूखे पत्ते इकट्ठे कर उन्हें गुफा के प्रवेश द्वार पर फैला दिया। फिर वह पहाड़ों पर अपने मित्र कौवों के पास गया और कौवों से अपनी चोंच में दबा कर जलती लकड़ियों को लाने के लिए कहा। कौवों ने जलती लकड़ियां ला कर गुफा के द्वार पर बिखरे सूखे पत्तों पर गिरा दीं। पत्तियां जलने लगीं। भीषण आग और पत्तियों के धुएं की वजह से सभी उल्लु गुफा में ही मारे गए। कौवों ने उल्लुओं को परास्त कर दिया।

नैतिक शिक्षा :-

हमें अपने शत्रुओं पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। 

प्रिय मित्रों मुझे उम्मीद है कि यह पंचतन्त्र की कहानी आपको पसंद आई होगी अगर यह कहानी आपको पसंद आई है तो कृपया लाइक करें कमेंट करें एवं अपने प्रिय मित्रों में शेयर जरूर करें साथ ही साथ आप अगर पंचतंत्र की और भी कोई कहानियां पढ़ने की इच्छुक है तो कृपया नीचे दिए गए समरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। धन्यवाद!🙏🏻

पंचतन्त्र की कहानियाँ

1. पंचतन्त्र की रचना कैसे हुई 2. नटखट बंदर 3. सियार और ढोल 4. मूर्ख साधु 5. भेड़िया और दो भेड़ 6. कौवे और सांप 7. चालाक खरगोश। 8. नीला सियार 9. भोला ऊंट 10. शेर और बढ़ई 11. चूहा और साधु 12. लालची सियार 13. मूर्ख बंदर 14. शिक्षा का महत्त्व 15. मूर्ख दोस्त•• 16. दो सिर वाली चिड़िया • • 17. सौदा • • 18. दुर्भाग्यशाली बुनकर 19. बैल और लालची सियार • • 20. कबूतर और बहेलिया • • 21. शेर और बैल • 22. बगुला और केकड़ा•• 23. लापरवाह कछुआ. 24. तीन मछलियां.. 25. लोमड़ी और बूढ़ा शेर•• 26. ईर्ष्यालु गधा • • 27. भेड़िया और कुत्ता•• 28. जूं और खटमल • 29. गौरैया और हाथी की लड़ाई • • 30. धूर्त सियार • • 31. शाही नौकर और व्यापारी • • 32. चूहा और तराजू•• 33. भेड़िया और सारस 34. सारस और लोमड़ी • • 35. कछुआ और खरगोश•• 36. चींटी और कबूतर • • 37. अकृतज्ञ मनुष्य.. 38. हंस और उल्लू • • 39. समझदार हंस•• 40. शेर और भेड़ • • 41. धर्मबुद्धि और पापबुद्धि.. 42. चिडिया और बंदर•• 43. इन्द्रदेव का तोता •• 44. मूर्ख सारस •• 45. चोर का बलिदान •• 46. चार दोस्त और शिकारी • • 47. समुद्र और पक्षी के अंडे • 48. चरवाहा और भेड़िया 49. दो यात्री और भालू • • 50. शेर का हिस्सा •• ●● 51. लालच बुरी बला • 52. खट्टे अंगूर•• 53. संगीतकार गधा 54. राक्षस और ब्राह्मण •• 55. ऊंट की घंटी•• 56. बाघ और यात्री •• 57. सियार ने हाथी को कैसे खाया • 58. मूर्ख गधा और शेर • • 59. बकरी और लोमड़ी•• 60. बत्तख और सोने के अंडे • • 61. ब्राह्मण और नाग • 62. अहंकारी हंस •• 63. त्याग .. 64. बूढ़ा आदमी और उसकी पत्नी 65. चुहिया की शादी•• 66. ब्राह्मण, चोर और राक्षस • • 67. ब्राह्मण का सपना•• 68. •• राजा और कुम्हार 69  नन्हा सियार• 70. चोर और बहरूपी राक्षस•• 71. पक्षियों का राजा•• 72. हाथी और खरगोश•• 73. धूर्त बिल्ला•• 74. नाग और चींटी•• 75. चूहा और हाथी • • 76. पंडित की बकरी•• 77. सोने की बीट देने वाला पक्षी • • 78. बोलने वाली गुफा •• 79. मूर्ख मेंढक•• 80. दो सांप•• 81. कौवों और उल्लुओं का युद्ध • • 82. बंदर और मगरमच्छ•• 83. शेर की खाल • 84. कुत्ते की शहर यात्रा •• 85. वफादार नेवला.. 86. मूर्ख नाई•• 87. शेर और चार बैल • • 88. अंधा गिद्ध और बिल्ली • • 89. बैल और बकरी•• 90. लालची कुत्ता•• 91. मूर्ख मेंढक और सांप • • 92. चार ब्राह्मण●● 93.राजा के बंदर • • 94. सियार और हाथी.. 95. कुत्ता और गधा •• 96. शेर बिल्ली और चूहा • • 97. बंदर और घंटी.. 98. लोमड़ी और कौवा • • 9 9. बंदर और बिल्लियां.. 100. प्यासा कौआ • • 101. शेर और चूहा • •

bhaktigyans

My name is Sonu Patel i am from india i like write on spritual topic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page